काशीपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर कुण्डेश्वरी रोड पर साई धाम कालोनी स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री ने विधि विधान से शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, फल, दही,शहद, घी आदि चढ़ाकर पूजन करवाया, तंदुपरांत शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान शशिकांत शर्मा तथा अरविंद शर्मा सपत्नीक रहे। साई धाम कालोनी के अलावा आस पास की बस्तियों में रह रहे दर्जनों शिव भक्तों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलभिषेक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, शरद विश्नोई, अशोक भटनागर, मनोज बजाज, देवनारायण सिंह, पंडित सुखवीर सिंह शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सतनाम सिंह, गौरव कुमार, मंजू शर्मा, रुचि चौधरी, सारिका सिंह, मीनाक्षी, रेखा बजाज, अंजली शर्मा, शोभा भटनागर, सीमा सचदेवा, कविता आदि मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-