March 6, 2026

काशीपुर। एक महिला सब इंस्पेक्टर पर दहेज एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त के विदेश में होने के चलते उसके बहनोई से आठ लाख रुपये देकर कंप्रोमाइज कराने का दबाव डाले जाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। कुंडा थानांतर्गत ग्राम बैलजुड़ी निवासी एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके भाई के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा कुंडा थाना में कुछ समय पूर्व उसके ससुरालियों द्वारा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मेरा भाई विदेश (सऊदी अरब) चला गया। आरोप लगाया कि कुंडा थाना में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर मुकदमे में कंप्रोमाइज कराने का दबाव बना रही हैं। आरोप यह भी है कि उक्त महिला सब इंस्पेक्टर आज सुबह आठ बजे उसके बहनोई को महुआखेड़ागंज स्थित उसके घर से उठाकर ले गईं और आठ लाख रुपये की मांग कर रही हैं। बहरहाल, उसका बहनोई कुंडा थाने में बंद है। उधर, इस मामले में जानकारी लेने पर एसपी अभय सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *