March 6, 2026

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपर जिलाधिकारी वि./रा. कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राजस्व वादों को त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी वादों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होने पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुण्डा एक्ट, चकबन्दी, सिलिंग, खनन, खाद्यान वादों को भी त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने पत्रावलियों व पंजिकाओं के ठीक से रख-रखाव करने, पुराने पत्रावलियों को रिकार्ड रूम में भेजने के निर्देश दिये। उन्होने कहा न्यायालय व कार्यालय पत्रावलियों को अलग-अलग रखा जाये ताकि पत्रावलियां मिक्स न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि./रा. अशोक कुमार जोशी, पेशकार जिलाधिकारी न्यायालय संजीव पालीवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *