काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित निधिवन बैंक्वेट हाल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सायं किया गया, जिसमें जमकर अबीर-गुलाल लगाते और उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली बधाई दी गई।
गीत-संगीत का दौर चला तो लोग होली गीतों पर झूमे उठे।
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे नरेन्द्र सिंह बाबा की संरक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे काशीपुर के नागरिकों का स्वागत करते हुए नरेन्द्र सिंह बाबा ने सभी को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई देते हुए कामना की कि सभी के जीवन में रंगों का अस्तित्व सदैव विद्यमान रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, कामाक्षी सिंह, इन्दु मान, अलका पाल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सरस्वती, पूजा सिंह, गौरव सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, मंसूर अली मंसूरी आदि कांग्रेसी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई देते हुए देश, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
