काशीपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात पुरुष का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मोर्चरी में रखवाने के साथ ही पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात पुरुष का शव पाया गया है। मृतक के दाहिने हाथ पर RAJKUMAR SHEETAL RANEE KASHIPUR गुदा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को शिनाख्त हेतु सरकारी अस्पताल काशीपुर की मोर्चरी में रखा गया है। जिस किसी को भी उक्त अज्ञात शव के संबंध में जानकारी हो तो थाना काशीपुर को सूचित करने का कष्ट करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
