March 6, 2026

काशीपुर। श्री राधाकृष्ण होली महोत्सव परिवार के तत्वावधान में बीते 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण फूल होली महोत्सव शोभायात्रा आगामी कल बुधवार, 12 मार्च को नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी, जिससे समाज में धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को बल मिलेगा। शोभायात्रा का आरंभ गंगे बाबा मंदिर रोड पर गैंबिया के समीप स्थित चाचा की बगिया से होगा, जिसमें गाजे-बाजे के साथ ही विभिन्न झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस पावन अवसर पर भक्तगण “राधे-राधे” के भजनों के संग फाल्गुन की होली का आनंद उठाएंगे और समूचा काशीपुर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा। समिति के सदस्य ठा. विपिन चौहान, शेखर यादव, कपिल कुमार पाल, तुषार ठाकुर (दीपू), दीपक पोपली, हर्षित शर्मा, अंकित सक्सेना, मोहित पुष्पध, गगन वर्मा, अन्नू चौधरी, प्रमोद चौहान, मनोज पोपली, अखिलेश श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, पंचम यादव, दीपू बिष्ट, दीपक ठाकुर, गुड्डी सागर, राहुल अग्रवाल, नवीन कुमार, पारस यादव, सुरेश सैनी, अंशुल रस्तोगी, मोहित सिन्हा, मिथुन बेदी, अनुज शर्मा, अंकुर चतुर्वेदी, रवि यादव, रवि कपूर, अंकुर शर्मा, गुरदीप सिंह, अनुज चौहान, वरुण कम्बोज, अजय कुमार, दीप व अमर सिंह आदि ने सभी श्रद्धालुओं से भव्य होली महोत्सव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस शुभ अवसर का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *