काशीपुर। खत्री सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्य और उनके परिवारों ने फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां और रंगारंग आयोजन हुए जिसमें बच्चों ने नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि समाज में शिक्षा और खेल के प्रति जागरूकता और बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में खत्री सभा अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा, सचिव अर्पित मेहरोत्रा, संरक्षक डॉ. नरेश मेहरोत्रा एवं डॉ. इला मेहरोत्रा, सुनील टंडन, संदीप सहगल, राम मेहरोत्रा, डॉ. प्रदीप मेहरोत्रा, डॉ विभा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, अनिल कुमार मेहरोत्रा, सुभाष मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा, मोनिका मेहरोत्रा, सीमा टंडन, नवदीप मेहरोत्रा, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. असीम मेहरोत्रा, राजू मेहरोत्रा, उज्जवल मेहरोत्रा आदि समस्त खत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
