काशीपुर। तीर्थ द्रोणासागर के पीछे स्थित मां बाल सुंदरी देवी डोला मार्ग का निर्माण कराने के लिए गये संकल्प के निमित महापौर दीपक बाली ने आज नारियल फोड़कर और मां बाल सुंदरी देवी का जयनारा लगाते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इससे इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि इस सड़क की लंबाई 1.071 किलोमीटर है और इस पर एक करोड़ तीन लाख 18 हजार रुपए का खर्च आएगा उल्लेखनीय है कि मां बाल सुंदरी देवी का डोला प्रतिवर्ष द्रोणासागर के पीछे से जिस सड़क से होकर चैती मेले में पहुंचता है वह सड़क भयंकर जर्जर हालत में है और उसे बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। महापौर दीपक बाली ने जिन संकल्पों के साथ चुनाव लड़ा, जनता के आशीर्वाद से महापौर बनते ही अब वह उन सब संकल्पों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। श्री बाली ने बताया कि चैती मेला आरंभ होने से पूर्व उक्त सड़क को बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। जब मां का डोला आयेगा तब तक सड़क का स्वरूप बदल चुका होगा। इस अवसर पर पंडा विकास अग्निहोत्री और मनोज अग्निहोत्री ने पूजा कराई। इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, लवीश अरोरा, राहुल पैगिया, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा पार्षद अनिल कुमार, सुभाष चंद्र त्यागी, सतविंदर सिंह, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, नगर निगम के अवर अभियंता सलमान, श्रीमती क्रांति देवी, रविंद्र राणा, बनवारी, सरदार निशान सिंह सहित नगर व क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
