June 15, 2025

काशीपुर। रंग पर्व होली के अवसर पर काशीपुर में भारत विकास परिषद की तरफ से रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में पारिवारिक होली मिलन मेला शुक्रवार सायं आयोजित किया गया। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें भजन प्रवाहिका अंजलि द्विवेदी (बरेली) एवं भजन प्रवाहक शुभम तिलकधारी (काशीपुर) ने मनोहारी भजन प्रस्तुत किए।            पारिवारिक होली मिलन मेले में श्री अग्रवाल सभा, भारतीय जनता पार्टी, कुमाऊं वैश्य महासभा, संस्कार भारती, श्री खत्री सभा, श्री पंजाबी सभा, आर्य समाज काशीपुर, महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, वाल्मीकि समाज, भगवान महावीर आदर्श सेवा सदन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रजापति समाज, श्री कायस्थ सभा, बिश्नोई सभा, पाल महासभा, नगर निगम काशीपुर आदि राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की तरफ से स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, बच्चों के लिए झूले लगाए गए, जिन पर बच्चे हंसी-खुशी झूलते नजर आए।                      बीते 51 वर्षों से लगातार आयोजित किये जा रहे मेले में इस बार भी लोग हर्षोल्लास से एक-दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे।                        इस दौरान नगर निगम महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, हेमेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, अशोक सक्सेना, अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, अलका पाल, शशांक सिंह, जितेंद्र सरस्वती, तरुण लोहनी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, प्रभात साहनी, संजय भाटिया, पार्षद वैशाली गुप्ता आदि समेत भारत विकास परिषद के रीजनल अधिकारी आरके गुप्ता हल्द्वानी, काशीपुर शाखा अध्यक्ष विनय जैन, सचिव मोहित अग्रवाल आदि समेत समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *