काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जसपुर के चुनाव जून में हो सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पांच अप्रैल से पांच मई तक नए सदस्य बनाये जायेंगे। चुनाव को चुनाव अधिकारी भी बना दिए गए हैं और वर्तमान अध्यक्ष तरुण गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जसपुर व्यापार मंडल के चुनाव जनवरी 2021 में कराये गए थे। पिछले साल कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं हो सके थे। अब चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। आज जसपुर के निजी रेस्टोरेंट में हुई बैठक में संगठन के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला उपाध्यक्ष तरुण बंसल, जिला महामंत्री जतिन नरूला, प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से वार्ता कर चुनाव कराने को कहा। उन्होंने व्यापार मंडल कार्यकारिणी को भंग कर अध्यक्ष तरुण गहलोत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। आपत्ति, सुझाव, मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद चुनाव की तिथि घोषित होगी। संभावना है जून आखिर तक चुनाव करा लिए जायेंगे। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग, सहायक चुनाव अधिकरी निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, जतिन नरूला, तरुण बंसल, इस्लाम सहारा रहेंगे। बैठक में महफूज मंसूरी, नासिर अली, मोहसिन, सोनम कादरी, अर्पित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
