June 9, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर में स्थापित श्री मद्यानंद आश्रम में आर्य समाज काशीपुर एवं महिला आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में ऋषि बोध पर्व वैदिक हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के यजमान राजीव घई, संजय गुप्ता, डॉ. अरुण एवं सुधीर त्रिपाठी सपत्नीक रहे, जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानानंद जी ने अपने ओजस्वी मंत्रों से संपन्न कराया। इस अवसर पर सभी ने महर्षि दयानन्द जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, तदोपरांत विभिन्न आर्यसमाजियों द्वारा भजन एवं प्रवचन भी प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज काशीपुर के प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, उप प्रधान शिव चरण सिंह, मंत्री संजय अग्रवाल, अतुल रस्तोगी, पूर्व मंत्री विमल गुड़िया, वयोवृद्ध आर्यसमाजी टहल दास, अमरीश गर्ग, अवध अग्रवाल, अजय अग्रवाल, महिला प्रधान शशि प्रभा सिंघल, मंत्री कुमकुम राजपूत, सरला आर्य, सूरज प्रभा गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेंद्र लोहिया, प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू, अन्नू चौहान, गौरव गर्ग, गौ रक्षा आंदोलन के सदस्य सुभाष त्यागी, मनोज विश्नोई, रिचा गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्र, पूर्व तहसीलदार तक्ष राज, विजय शर्मा, वीरेंद्र चौहान एडवोकेट, डॉ. राकेश तनेजा, मनोज सक्सेना, योगेश कुमार आर्य, राम किशोर आर्य, गोकुल आर्य, विजय सिंह, कंचन रस्तोगी, रजनी अग्रवाल, अश्वनी सिंह व सदस्य प्रबंध समिति विकल्प गुड़िया आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *