काशीपुर। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बन रही कालोनी में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने निर्माणकर्ता संस्था के प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार दोपहर विद्युत वितरण उपखंड की एसडीओ महक मिश्रा ने अवर अभियंता सुबोध कुमार नेगी व टीम के साथ मानपुर रोड पर बन रही कालोनी का निरीक्षण किया। निर्माणकर्ता संस्था के प्रतिनिधि रजत त्यागी के नाम से निर्माण कार्य के लिये अस्थायी विद्युत कनेक्शन लगा था। निरीक्षण में पाया कि अस्थायी कनेक्शन के अतिरिक्त भी अलग से बिजली केबिल डालकर वाणिज्यिक बिजली चोरी कर निर्माण किया जा रहा था। टीम ने केबल को सील कर दिया है। वहीं पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
