March 6, 2026

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा है कि काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक के समीप सात साल में बने रेलवे ओवर ब्रिज के किसी न किसी हिस्से का बार बार गिर जाना भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को तो नहीं दर्शा रहा? इसके निर्माण के पीछे कोई भ्रष्टाचार तो नहीं? इसकी सरकार को न्यायिक जांच करानी चाहिए। अन्यथा भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना की जिम्मेदार सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि होंगे जो इस ओर से आंखे बंद किए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *