June 15, 2025

काशीपुर। क्षेत्रीय संत समागम के रूप में ग्राम गांधीनगर में आज एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं निरंकारी संतो ने भक्ति का आनंद लिया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 तक चले सत्संग कार्यक्रम में
पठानकोट से आए संत प्रचारक महात्मा द्विवेदी जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को उपस्थित श्रद्धालुओं तक पहुंचाया कि ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करके भक्ति के मार्ग पर चलते हुए भ्रमों की समाप्ति हो सकती है। निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है। हमें अपने जीवन में निष्काम भाव से सेवा करते हुए समर्पण वाला जीवन जीना चाहिए। मनुष्य को एक दूसरे के साथ प्यार और नम्रता का व्यवहार रखना चाहिए। इस प्रचार यात्रा में उनके साथ गीतकार लकी ने गुरू महिमा में भजन गाकर स्थानीय उपस्थित महापुरुषों का मन मोह लिया। ब्रांच काशीपुर के मुखी राजेंद्र अरोरा ने सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों को मानकर चलने पर बल दिया। स्थानीय संत गुरदेव सिंह, मस्सा सिंह के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। उक्त जानकारी स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *