रुद्रपुर। आगामी सोमवार 24 मार्च को रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रुपरेखा तय की व सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी सोमवार को रोड शो के साथ ही गांधी पार्क में आयोजित होने वाले अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे व 9 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, चाबी व अन्य उपकरण वितरित करेंगे। बैठक में दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौशतुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डे, जिलापूर्ति अधिकारी विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
