June 15, 2025

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन वर्षों की सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में राज्य का समग्र विकास हुआ है और प्रदेश ने नए विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य ने न केवल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेषकर, उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है, जो प्रदेश की समृद्ध विरासत को सहेजने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक सीटों से जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *