April 23, 2026

काशीपुर। तीर्थ द्रोणासागर के पीछे स्थित मां भगवती बाल सुंदरी देवी डोला मार्ग का निर्माण कार्य जारी है।‌ इस बार मां भगवती का डोला जर्जर मार्ग से नहीं बल्कि कायाकल्प किये जा रहे मार्ग से होकर चैती मेला पहुंचेगा। मार्ग का कायाकल्प कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र पांडे (अतुल) ने महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया है। रविन्द्र पांडे (अतुल) ने कहा कि मां बाल सुंदरी देवी का डोला प्रतिवर्ष द्रोणासागर के पीछे से जिस मार्ग से होकर चैती मेला पहुंचता था, वह बेहद जर्जर हालत में था। लंबे समय से इसके निर्माण की मांग की जा रही थी। महापौर दीपक बाली ने जिन संकल्पों के साथ चुनाव लड़ा, जनता के आशीर्वाद से महापौर बनते ही उन सब संकल्पों को पूरा करने की कड़ी में इस मार्ग का कायाकल्प करने के लिए बीती 13 मार्च को इसका निर्माण कार्य श्री बाली ने आरंभ करा दिया। पांडे ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और चैती मेला आरंभ होने से पूर्व निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *