काशीपुर। एक युवक व उसके दोस्तों पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर तीन महीने बाद एक नामजद समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मौहल्ला अल्ली खां निवासी सुहैल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 9 जनवरी की रात वह अपने दोस्त जतिन निवासी मोहल्ला कानूनगोयान व कार्तिक के साथ गुरुद्वारा के पास घूमने गया था। इस दौरान काली मंदिर के पास अज्जू पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कानूनगोयान अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ वहां पहुंच गए। अज्जू ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर उसके मुंह पर वार कर दिया। दोस्तों को भी पीटा। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में करवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
