काशीपुर। कचहरी के समीप पशुपति विहार स्थित श्री पशुपति नाथ मंदिर में पशुपतिनाथ सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में सप्ताह भर से जारी श्रीराम कथा ने आज विश्राम लिया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट व प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र सरस्वती ने मुख्य रूप से सहभागिता निभाते हुए पूज्य आचार्य जी के मुखारविंद से श्रीराम कथा सुनी और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत, महासचिव जगत रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश जोशी, सदस्य सुनील कुमार, अनिता रावत, परम कांडपाल इत्यादि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर हेतु वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट एवं समाजसेवी शमीम सैफी द्वारा भूमि प्रदत्त की गई थी, जिस पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और समय-समय पर यहां धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान होते रहते हैं। इसी क्रम में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथिगण एवं आयोजन समिति के। पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह (श्रीराम दरबार) भेंटकर सम्मानित किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
