काशीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को घोर अपशब्द से संबोधित करने के विरोधस्वरूप आज अनुसूचित दलित समाज ने यहां ग्राम फिरोजपुर-मानपुर में त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान अनुसूचित दलित समाज के वरिष्ठ नेता जयसिंह गौतम ने कहा कि हरिद्वार के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में खनन का मुद्दा उठाते हुए दिये गए अपने बयान में उत्तराखंड शासन में दलित समाज (एससी) के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को घोर अपशब्द कहकर किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि हमारे संपूर्ण दलित समाज को गाली दी गई है, जो कि घोर निंदनीय है। दलित समाज ही नहीं, अन्य कोई भी समाज ऐसी गाली को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत को चाहिए कि वे अपने द्वारा किये गये इस दुष्कृत्य के प्रति अफसोस जाहिर करते हुए माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें, अन्यथा दलित समाज सड़कों पर उतरकर धरना प्रर्दशन करने को विवश रहेगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज देश के राष्ट्रपति एवं “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का नारा बुलंद करने वाले प्रधानमंत्री से आग्रह करता है कि इस में जल्द से जल्द कार्यवाही करें ताकि दलित समाज धरना प्रर्दशन करने को विवश न हो सकें। पुतला दहन के दौरान अरुण, सत्यप्रकाश, अर्जुन सिंह, धर्मवीर, रामगोपाल, महावीर, कृष्णा, विनय कुमार, मोनू, लोकेश, परविंदर, राजू सिंह व सूरज आदि समस्त अनुसूचित दलित समाज ग्राम फिरोजपुर-मानपुर के लोग उपस्थित थे। उधर, अनुसूचित दलित समाज के वरिष्ठ नेता जयसिंह गौतम ने इस संबंध में समुचित कार्यवाही हेतु राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाने की बात भी कही।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
