काशीपुर। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों और घरों में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भक्तों ने छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। नवरात्रि के दौरान, खासकर अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। भक्त छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं, उन्हें भोजन और प्रसाद खिलाते हैं, और उन्हें उपहार देते हैं। इसके चलते घरों व मंदिरों में व्रत का पारायण करते हुए श्रृद्धालुओं ने कन्या पूजन कर कन्याओं को नए कपड़े, चूड़ियां, बिंदी, फल, मिठाई और पढ़ाई से संबंधित सामान जैसे पेंसिल, कॉपी आदि दिए वितरित किए गए। सुबह से ही मां मनसा देवी, मां चामुंडा देवी, शीतला माता मंदिर, काली माता मंदिर और गायत्री देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की और कन्या पूजन किया। कन्याओं ने भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। श्री शीतला माता मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली रूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ साथ कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं मां को सुहाग का सामान चढ़ाती हैं और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को नवमी पूजन किया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
