काशीपुर। सरकार के रोक लगाने के बावजूद चैती मेले में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी सहूलियत के लिए पॉलिथीन में सामान भरकर ग्राहकों को बेच रहे हैं। हलुवा-परांठा हो या सेब-परमल, प्रसाद हो या अचार, या फिर पकौड़ी, सबकुछ बिना किसी खौफ के पॉलीथिन में बेचकर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। हालांकि, मेला क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट कर पॉलीथिन का उपयोग न करने की चेतावनी दी जा रही है, जो कि पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। बताते चलें कि पॉलीथिन के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया जाता है। इसके बावजूद लोग प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल से परहेज नहीं कर रहे हैं। प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल ने पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है, इसके बावजूद भी लोग अपनी सुविधा के लिए पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रीय बुद्धिजीवी वर्ग ने इस ओर मेला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
