October 22, 2026

काशीपुर। मां हाट कालिका की 14वीं विशाल शोभायात्रा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से निकाली गई। मौहल्ला सिंघान अंतर्गत घासमंडी स्थित महामायी के मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा सिंघान होली चौक, रतन रोड, महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली रोड व मेन मार्केट होते हुए महामायी के मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर बच्चे पताका लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बैंडबाजा, विघ्न-विनाशक श्रीगणेश, मां सरस्वती, भोलेशंकर, श्रीरामभक्त हनुमान व लक्ष्मी जी की झांकी, श्री राधा कृष्ण का नृत्य, मां महाकाली का अखाड़ा, कलशधारी महिलाएं और अंत में श्रद्धालुजन महामायी का डोला लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में हेमचंद पांडे, परख पांडे, श्रीमति हेमा पांडे, मान्य पांडे, समीक्षा पांडे, पायल पांडे, धीरज कुमार, आकाश गर्ग, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अंकुर कुमार, लक्ष्य, संत, शिवा गौतम, टिंकू, मोहित, रोहित, नेक सिंह, दीपक, अमित गुप्ता एडवोकेट, मनोज शेट्टी, विपिन पाल, राजू दुआ, सुरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राजेंद्र माहेश्वरी, योगिता अग्रवाल, प्रेम प्रकाश व अमित कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहीं। आज रात्रि में महामायी का जागरण और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *