काशीपुर में कांग्रेस की लगातार हो रही दुर्गत पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने जताई चिंता, कहा-हाईकमान न चेता तो भविष्य में और भी बुरे होंगे हालात काशीपुर। काशीपुर में कांग्रेस की लगातार हो रही दुर्गत को लेकर लगभग सभी कांग्रेसी चिंतित हैं, लेकिन कोई कुछ बोने की हिमाकत नहीं कर पा रहा है। लोकसभा, विधानसभा और अभी हाल निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने सीधे-सीधे अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाईकमान ने इसका संज्ञान न लिया तो काशीपुर में कांग्रेस पूरी तरह गर्त में चली जाएगी। करीब साढे़ पांच दशक से राजनीति में सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि सत्यता को कभी भूलना नहीं चाहिए और न ही उस ओर से आंख बंद किए रहना चाहिए। अतीत में जाते हुए उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश में काशीपुर विधानसभा कांग्रेस की सबसे मजबूत सीट मानी जाती थी। यहां तक कि उत्तराखंड गठन के वक्त पूरे प्रदेश में काशीपुर ही मे ही एक मात्र विधानसभा सीट कांग्रेस के पास थी और विधायक थे केसरी सिंह बाबा। उसके बाद से काशीपुर में विधानसभा की सीट इतनी कमजोर हो गई की जीतना तो दूर की बात रहा, नगर निगम की मेयर सीट व निगम में आधे पार्षदों की सीट निकलना भी मुश्किल हो गया। जो भी सीट मिल पाती है उस पर एक धर्म विशेष के उम्मीदवार ही जीत पाते हैं। यही हाल काशीपुर के देहात क्षेत्र का है। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा का पार्टी संगठन पूरी तरह से लगभग निष्क्रिय हालत में है। कांग्रेस हाई कमान इस ओर से आंखे बंद किये है। ब्लॉक क्षेत्र में तो संगठन पूरी तरह से निष्क्रिय है। ब्लॉक क्षेत्र में न तो कोई मीटिंग होती हैं और न ही कोई कार्यक्रम। गुटबाजी चरम सीमा पर है। इसके बाद भी कांग्रेस हाईकमान पूरी तरह से बेखबर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि यदि हाईकमान चाहता है कि काशीपुर में कांग्रेस मजबूत हो तो उसे इस ओर ध्यान देना होगा अन्यथा आगामी पंचायत, ब्लॉक व जिला परिषद के साथ ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने के बारे मे सोचना एक दीवा स्वप्न के समान होगा। हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में रहते 55 साल हो गए, काशीपुर में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं देखा, जैसा वर्तमान में है। कांग्रेस हाईकमान को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस जनों से भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आहवान किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
