ऋषिकेश। देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग पर मूल्य गांव के पास आज सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे, जिसमें से एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। ढालवाला से भी एक टीम रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन जारी है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जो पौड़ी के रहने वाले थे। और फरीदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने गौचर जा रहे थे। गंभीर घायल एक महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है।
उक्त समस्त जानकारी मौके पर मौजूद पौड़ी लोकसभा सहसंयोजक एवं प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया उत्तराखंड कांग्रेस रामलाल नौटियाल द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
