June 15, 2025

काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें डॉ. अंबेडकर के समावेशी भारत के सपने के बारे में विचार व्यक्त किए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे संविधान निर्माता एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका से आज देश आगे बढ़ता जा रहा है। बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके आदर्शो पर चलकर कार्य करना चाहिए। डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक प्रखर बुद्धिजीवी कानून विद और अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने राजनीति, नैतिकता, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, कानून और धर्मशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक लिखा है।
डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि लोकतंत्र का स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलते रहते हैं। आधुनिक लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण है। उनके बनाए गए संविधान पर विश्व के तमाम देशों ने संविधान की रचना की। आज उस महामानव को याद किया जाता है जिसने भारतवर्ष के विकास की नींव रखकर जन-जन तक मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, रईस अहमद एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *