March 6, 2026

हल्द्वानी।‌ सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आज भी हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की ओर से अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। 13 मदरसों को टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी पुलिस फोर्स के रहने से विरोध के स्वर नहीं उठे। अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान आज भी जारी है। बता दें कि, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *