March 6, 2026

जसपुर। मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे रिटायर्ड हेडमास्टर की एक बालक ने जेब काट ली। मामले की तहरीर पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पंजाबी कॉलोनी निवासी सरजीत सिंह पुत्र मुकंदी सिंह बीते सोमवार को नगर के एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे थे। दवा लेने के बाद जब उन्होंने पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब में हाथ डाला तो सन्न रह गये। पैसे गायब थे। सरजीत सिंह ने मेडिकल स्टोर स्वामी से सीसीटीवी कैमरा देखने को कहा तो उसमें एक बालक संदिग्ध प्रतीत दिखाई दिया। सरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *