काशीपुर। नगर के मौहल्ला लाहौरियान निवासी युवक की दिल्ली में रेबीज के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसे यहां एक माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। जानकारी के मुताबिक मौहल्ला लाहौरियान अंतर्गत मुंशीराम चौराहा के समीप रहने वाले प्रदीप सारस्वत उर्फ पप्पू के युवा पुत्र आशीष सारस्वत को यहां एक माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। रेबीज के लक्षण मिलने पर बुधवार को परिजन आशीष को सरकारी अस्पताल ले गये। यहां से हल्द्वानी रैफर करने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से रैफर करने पर परिजन उसे दिल्ली ले गये, जहां रेबीज के उपचार के दौरान वृहस्पतिवार रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव का आज यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
