काशीपुर। आपके इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही हैं। बॉलीवुड के बलवान सुनील शेट्टी आज काशीपुर आ रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद वह अपने प्रशंसकों के बीच होंगे और काशीपुर के प्रसिद्ध डेवलपर, आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा आयोजित ABD कार्निवल में शामिल होंगे। आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स यह आयोजन अपने प्रोजेक्ट प्रकाश निलयम, रामनगर रोड पर करने जा रहे हैं, जो कि उनके 20 वर्ष की सफलता के उपलक्ष में किया जा रहा है। इस आयोजन में उनके प्रोजेक्ट प्रकाश निलयम के पहले चरण के बायर्स को विला की चाबियां हैंडओवर की जाएगी।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी नए घर के मालिकों को व्यक्तिगत रूप से चाबियां सौपेंगे और जिन ग्राहकों ने अप्रैल महीने में प्रॉपर्टी बुक की है इस कार्निवल में उनको भी उपहार प्रदान करेंगे। साथ ही प्रकाश निलयम के अगले चरण का शुभारंभ भी होगा। इसके अलावा आने वाले दो नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग भी की जाएगी।
“मानव गरिमा” से वार्ता के दौरान आशीष बिल्डर्स के निदेशक आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रकाश निलयम रामनगर रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर स्थित एक एकीकृत टाउनशिप है। प्रकाश निलयम में विश्व स्तरीय सुविधायें जैसे चौड़ी सड़कें, सीसीटीवी कैमरा निगरानी, एकल गेट प्रवेश, किड्स फन एरिया, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, लक्जरी क्लब हाउस, स्विमिंग पुल, स्पा-सॉना, स्टीम बाथ, जॉगिंग ट्रैक, वरिष्ठ नागरिक पार्क, जिम् फाउंटेन पार्क, भूमिगत केबलिंग, एसटीपी प्लांट व अन्य सुविधा प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यहा 2 बीएचके, 3 बीएचके सिम्प्लेक्स और डुप्लेक्स, 4 बीएचके डुप्लेक्स और खुले प्लॉट सहित आवासीय विकल्पों की एक आकर्षक रेंज उपलब्ध है। यह प्रोजेक्ट इन सब सुविधाओं के साथ प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है।
वहीं, प्रकाश निलयम के निदेशक विकास जैन ने बताया ने बताया कि इस टाउनशिप का मुख्य आकर्षण यहां प्रस्तावित काशीपुर का सबसे बड़ा हाई स्ट्रीट मॉल है, जिसमें वाणिज्यिक शोरूम, मनोरंजन क्षेत्र, मल्टी-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेमा, पांच सितारा होटल, रेस्टोरेंट फूड कोर्ट और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं। DDA और RERA द्वारा स्वीकृत यह परियोजना काशीपुर में रियल एस्टेट परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है। यह काशीपुर और आसपास के लोगों के रियल एस्टेट अनुभव को बदल देगा। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट आपको अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित वातावरण व समृद्ध जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है।
ABD कार्निवल सिर्फ़ नए प्रोजेक्ट लॉन्च से कहीं ज्यादा है। यह एक पारिवारिक समारोह है, जिसे यादगार अनुभव बनाने के लिए बॉलीवुड सुपर स्टार सुनील शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं, साथ ही प्रसिद्ध हिमालयी रूट्स बैंड की लाइव परफॉर्मेंस बॉलीवुड डांस दूप की परफॉर्मेंस, बॉलीवुड फीमेल सिंगर की म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्निवल में बड़े व बच्चों दोनों के लिए खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों भी होंगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे और वहां आये लोगो के लिए ये एक अभूतपूर्व अनुभव होगा। बताया कि इस उपलक्ष में निश्चित उपहार का ऑफर दिया जा रहा है। यह सीमित समय का ऑफर आज 27 अप्रैल, 2025 तक वैध है, जिसमें आशीष बिल्डर्स के सभी प्रोजेक्ट प्रकाश निलयम, प्रकाश हार्मनी, प्रकाश सिटी, प्रकाश काउंटी, स्पेक्ट्रम मॉल मॉल में हर बुकिंग के लिए सुनिश्चित उपहार शामिल हैं। खरीदारों को कई प्रीमियम आइटम जैसे कि एलईडी टीवी, डबल डोर रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एयर कंडीशनर से उपहार की गारंटी वाला वाला कूपन मिलेगा जिससे यह भावी घर के मालिकों के लिए एक बेहतरीन अवसर बन जाता है। उन्होंने इस ऑफर के तहत अपनी सपनों की प्रॉपर्टी बुक करने का आग्रह किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
