March 6, 2026

ठाकुरद्वारा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से बिहार में दिए गए बयान पर युवक ने लोकल व्हाट्एप ग्रुप पर टिप्प्णी कर दी। विरोध करने पर युवक दूसरे समुदाय के लोगों से भी भिड़ गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई।
शिकायत पर जांच को पहुंची पुलिस से भी युवक ने झगड़ा करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला थाना डिलारी के गांव मासूमपुर का है। यहां के रहने वाले युवक आदिल पर प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्तिजक टिप्पणी करने का आरोप है। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का बयान दिया था। आरोप है कि दो दिन पहले आदिल ने इस बयान पर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप पर गलत टिप्पणी की। जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। यही नहीं युवक दूसरे समुदाय के लोगों से भी भिड़ गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई। मामले की शिकायत पर सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची। आरोपी युवक ने पुलिस से भी झगड़ा करने की कोशिश की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। डिलारी थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *