काशीपुर। पहलगाम हमले का जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दिया है। इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के हेड क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान पर की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। देशवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। काशीपुर की बात करें तो यहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लोगों ने भारत माता के नारों के साथ-साथ तिरंगा लहराया। भारत के इस सफल मिशन को लेकर भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद मयंक मेहता, पूर्व पार्षद गंधार अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र प्रजापति, भाजपा कार्यकर्ता चेतन अरोरा और अतुल पांडे आदि ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस प्रकार से लोगों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था उसका जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दे दिया है। उपरोक्त ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि भारतीय सेना आज आधुनिक शक्तियों से लैस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को सुदृढ़ करने का काम किया गया है। वहीं, अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को सेल्यूट किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
