March 6, 2026

काशीपुर। जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गांव में हवाई फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने एक पक्ष के साथियों पर उनसे अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बगवाड़ा निवासी अनुप्रीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के हरि सिंह और उसके भाई कुलदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 3 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे कुलदीप सिंह के ठेकेदार मनजिंदर सिंह उर्फ सन्नी ने रायफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। साथ ही उसके अन्य साथी त्रिलोक सिह ने ग्रामीणों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *