March 6, 2026

काशीपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आशीष गुप्ता ने भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर किए गए सफल और साहसिक ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की है। कहा कि यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को पुनः स्थापित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके ठिकानों पर निशाना बनाकर देश की आन-बान-शान को अक्षुण्ण रखा है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण को सलाम करते हुए देशवासियों से अपील की हैं कि वे इस कठिन समय में एकजुट होकर सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना और सरकार को बधाई देते हुए और देश की एकता व अखंडता के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प दोहराते है। हमें अपने देश कीज्ञसेना और सरकार पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *