October 22, 2026

देहरादून। विजिलेंस ने आज यहां आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बजांरावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच आईएसबीटी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता व उसके दोस्त रिश्वत नही देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *