April 24, 2026

काशीपुर। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार सायं किला तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक विशाल तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति के नारे लगाये और वंदेमातरम व भारत माता की जय का घोष किया तो समूचा काशीपुर देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमारा पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढावा दे रहा है, लेकिन हमारी सेना भी उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है। मात्र कुछ घंटों की ही लड़ाई में हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। भारतीय सेना ने पहले हमले में ही पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ ही सौ से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यदि पाकिस्तान नहीं सुधरा और उसने आतंक को बढ़ावा दिया तो हमारी सेना फिर से उसे सख्ती से जवाब देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई भी दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। तिरंगा यात्रा में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पूर्व सांसद बलराज पासी, खिलेन्द्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, राजेश कुमार, अभिषेक गोयल, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, राजू सेठी, हर्ष रत्नाकर, समरपाल चौधरी, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अर्जुन सिंह, सीमा चौहान, मंजू यादव, सुभाष शर्मा, कविता यादव, राजकुमार यादव, लवीश अरोरा, इंतजार हुसैन, ब्रिजेश पाल, आशीष अरोरा बॉबी, प्रशांत पंडित, चेतन अरोरा, अतुल पांडे, बिट्टू राणा सहित हजारों महिला-पुरूष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *