काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त नगर मंडल इकाई का चीमा रेलवे क्रॉसिंग के समीप राजीव ठुकराल के प्रतिष्ठान राजीव स्टेशनर्स पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने फूलमालाएं पहनाकर सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी एक साथ मिलकर ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ समय देकर कार्य करें तथा पार्टी में संगठनात्मक तौर पर मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़े ही मनोयोग के साथ करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति के लिए काशीपुर उपजाऊ भूमि है, जहां चुनौतियां भी हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाते हुए पार्टी का प्रचार समाज के बीच में करना है। वहीं, काशीपुर मंडल मण्डल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस ने कहा कि सभी को यह मानते हुए संगठन के कार्यों को करना है कि सभी मंडल अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस के अलावा मंडल उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, श्याम मोहन, श्रीमती अनीता कांबोज, दीपक कुमार अग्रवाल, मंडल महामंत्री रवि प्रजापति, वैभव गुप्ता, मंडल मंत्री श्रीमती संतोष कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश सैनी, श्रीमती वैशाली गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, मंडल कार्यालय मंत्री अभिषेक कुमार, मंडल मीडिया संयोजक भागीरथ शर्मा, मंडल आईटी संयोजक योगेश जोशी तथा मंडल सोशल मीडिया संयोजक नितिन गोले आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
