March 6, 2026

उधमसिंहनगर। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक महिला का अधजला शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल में मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी से भी जांच करने में जुटी हुई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है। महिला के पति से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन भी किया गया है। इसी के साथ ही टिप्स पर भी काम किया जा रहा है। फोरेंसिक जांच के लिए टीम को भी बुला लिया है। इसी के साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *