April 24, 2026

बड़कोट (उत्तरकाशी)। उत्‍तरकाशी में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक तहसील बड़कोट क्षेत्र अन्तर्गत कुर्सिल नगाणगांव मोटर मार्ग पर एक मैक्स बोलेरो वाहन की दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना है। पुलिस फोर्स घटना स्थान हेतु रवाना हुई और रेस्‍क्‍यू कार्य किया। थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3 से 4 बजे संतोष (26) पुत्र बूटा राम निवासी स्यालव थाना बड़कोट नगाड़ से बुलोरो वाहन लेकर बड़कोट के लिए चला था। जिसका वाहन नगाड़ से एक किमी आगे सड़क से नीचे करीब 70-80 मीटर गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *