पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक में दी गई पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों के संबंध में जानकारी
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की रेलवे स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई मासिक बैठक मेंं सचिव एसएस सिन्हा ने पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों के संबंध में जानकारी दी। उन्होने बताया कि नेशनल इंक्रीमेंट का लाभ कुछ लोगों को मिल चुका है, कुछ को भी जल्द मिलेगा। इसी तरह एक्सीडेंट फ्री अलाउंस भी अधिकांश लोगों को मिल चुका है। मेडिकल लाभ हेतु उम्मीद कार्ड नया बनाए जाने और उससे मिलने वाले मेडिकल लाभ की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गईं। शाखा अध्यक्ष एसपी गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव पाल, संजय राय ने भी पेंशनरों को उनसे संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं। बैठक की अध्यक्षता संजय राय ने की। इस अवसर पर 6 पेंशनरों एसपी गुप्ता, फूल सिंह, कृष्ण पाल, जगत सिंह, फकीर चंद, केके शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी ने उन्हें बधाई दी। बैठक में मनोहर लाल, अमर सिंह, एके मिश्रा, मदनपाल, वीरेंद्र पाल, संजय राय, जय किशोर शर्मा, सुरेश कुमार, सुभाष घोषाल, लालता प्रसाद समेत करीब 50 सदस्य उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
