काशीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज काशीपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सायं 6.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत मानपुर रोड अंतर्गत पटाखा गोदाम रोड पर विजय चुनरिया रिसॉर्ट के समीप स्थित उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह गौतम के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। जय सिंह गौतम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस जनों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत मीडिया से भी मुखातिब होंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
