काशीपुर। दंपत्ति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते चोर पौने दो लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गये। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। कुंडा थानांतर्गत ग्राम मिस्सरवाला निवासी इरशाद पुत्र सूखा ने मंडी पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी मायके गई थी और वह अपने काम पर गया था। शाम को काम से लौटते वक्त वह पत्नी को साथ लेकर घर लौटा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा था और भैंस बेचकर संदूक में रखी गई पौने दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा सोने की एक अंगूठी, सोने का पेंडिट और चांदी की पाजेब भी चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
