March 6, 2026
Screenshot_2025-06-24-11-39-25-42

काशीपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार बन गया है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा के झूठ, लूट और फूट के खिलाफ कांग्रेस व प्रदेश की जनता से एकजुट होने का आह्वान किया। विगत देर सायं मानपुर रोड स्थित कांग्रेसी नेता जय सिंह गौतम के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार झूठ, लूट और फूट की नीति पर चल रही है। इसके विरोध के लिए अब संघर्ष की आवश्यकता है। भाजपा के द्वारा समाज में फूट डालकर राष्ट्र को कमजोर किया जा रहा है। यह बेहद ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा एक झूठ भी फैलाया गया था, जिसमें भाजपा ने कहा था कि कांग्रेसी कह रहे हैं कि जब उनकी सरकार आएगी, तब वह मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। कहा कि उन्होंने या उनके पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने ऐसा कभी भी नहीं कहा, अगर किसी के पास संबंधित वीडियो है, तो देने वाले को वह 10 लाख रुपये का इनाम देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा तो जनता के मतों का अपहरण भी कर लेती है। अगर वह ऐसा नहीं करती, तो हल्द्वानी और काशीपुर की सीट कांग्रेस जीती हुई थी। वहीं प्रदेश सरकार के द्वारा चक्रीय आरक्षण पूरी तरीके से नहीं किया गया। जिसके चलते कई स्थानों पर लोगों में भारी आक्रोश है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जयसिंह गौतम की धर्मपत्नी प्रमिला देवी समेत परिवार जनों व कांग्रेस जनों ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल, ब्रह्मपाल, उमेश जोशी, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, राशिद फारूकी, मंसूर मेफेयर, राजेश शर्मा एडवोकेट, हरीश त्रिपाठी, माजिद अली, विनोद  होंडा, हनीफ गुड्डू, अलका पाल, इंदु मान, लता शर्मा, पूजा सिंह, अजीता शर्मा, संजय चतुर्वेदी, तरुण लोहनी, अशोक नेहरू, महेन्द्र लोहिया, सुशील गुड़िया, सुभाष पाल, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, पार्षद नौशाद सोनू, अफसर अली, चंद्र प्रकाश चंदू, राकेश गुप्ता, संजय रावल, माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शिवम शर्मा, रवि ढींगरा, राजू छीना के अतिरिक्त कुसुमलता, रजनी रावत, अंगूरी देवी, अर्चना देवी, मीना देवी, सपना शर्मा, सरिता सिंह, नेहा उप्रेती, उर्मिला, विद्या देवी, रामकिशोर, सतवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *