काशीपुर। अखबार बांटने वाले हॉकर के घर से एक कीमती मोबाइल और सोने के कुंडल चोरी हो गये। हॉकर ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। नगर के मौहल्ला काजीबाग निवासी संजय पुत्र स्व. बनवारी लाल ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह अखबार बांटता है। आज रविवार तड़के वह अखबार बांटने गया था, जबकि घर में उसकी मां, बहन और दूसरे मंजिले में उसका भाई व उसकी पत्नी सोये थे। इस दौरान घर की छत से युवक घर में घुसा और एक कीमती मोबाइल, 25 हजार रुपये की कीमत के एक जोड़ी सोने के कुंडल और भाई के पर्स से दो हजार की नगदी चुरा ले गया। संजय ने कहा कि उसे एक युवक पर शक है क्योंकि युवक तीन चार दिन से उसके घर के चक्कर लगा रहा था। इससे पहले भी वह चोरी के केस में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
