लालकुआं। दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले काशीपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, एक अवैध तमंचा, ज़िंदा कारतूस और बगैर नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। बीती 18 जून को मामला तब सामने आया था, जब बमेठा बंगर, हल्दुचौड़ निवासी श्रीमती गीता जोशी ने कोतवाली लालकुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने दिन में उनके बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने धारा 305(1)/331(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
गहन जांच और टेक्निकल सर्विलांस के बाद गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। बीते मंगलवार यानि 01 जुलाई को तब सफलता मिली, जब हल्दुचौड़ क्षेत्र में चोरी का माल बेचने की कोशिश कर रहे दो लोगों मौहल्ला अल्ली खां काशीपुर निवासी नाहिद खान पुत्र ताहिर खान और नूरुद्दीन पुत्र अफसर आलम, निवासी कूचविहार, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नाहिद खान पर बाजपुर, काशीपुर, दिनेशपुर, रामनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, कुण्डा और बिजनौर आदि स्थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं के तहत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹2,500 की नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
