March 6, 2026
IMG_20250704_141046

काशीपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया ने कहा कि नगर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से विख्यात छोटे नीम स्मारक की दुर्दशा की सुध लेने की जहमत प्रशासन नहीं उठा रहा है। श्री गुड़िया ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण छोटे नीम स्थित स्मारक का आज बदहाल अवस्था में होना इस बात का परिचायक है कि स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है।उन्होंने कहा कि आज स्मारक क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इसके चारों ओर के पिलर टूट गए हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते अतिक्रमण के रूप में दुकानदारों का सामान स्मारक पर रखा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस स्मारक के सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण मुक्त करने की तरफ ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने नगर में चोक सीवर लाइनों की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की। सुशील गुड़िया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी का काशीपुर के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा परंतु स्थानीय भाजपा के प्रतिनिधि लगता है इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। श्री गुड़िया ने कहा कि गुड़िया परिवार द्वारा पूर्व महापौर ऊषा चौधरी एवं वर्तमान महापौर दीपक बाली को ज्ञापन दिये जाने के बावजूद काशीपुर में विकास पुरुष पं. तिवारी की प्रतिमा अभी तक न लगायें जाने से कांग्रेसजनों व आमजन में नाराजगी है। कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया ने महापौर दीपक बाली से अपील की है कि काशीपुर में पं. नारायण दत्त तिवारी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *