March 6, 2026
Screenshot_2025-07-05-14-17-44-26

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की बोर्ड मीटिंग एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह क्लब अध्यक्ष 2024-2025 की अध्यक्षता में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई जिसमें सर्वसम्मति से एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल को 2025-2026 का क्लब अध्यक्ष, लायन जसवीर सिंह को क्लब सचिव और लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा को क्लब कोषाध्यक्ष चुना गया। इसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। सभी सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में पूर्व अध्यक्ष द्वारा सभी चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *