बाजपुर। गोद लिए गए मासूम के साथ मारपीट कर जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास का आराेप लगाते हुए मां ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रामजीवनपुर निवासी केसर पत्नी पूरन ने पुलिस को बताया कि गांव में ही निवासरत के रिश्तेदार के यहां 19 जून 2017 को पुत्र का जन्म हुआ, जिसमें तीन जुलाई 2017 के नोटरी स्टांप के जरिये दोनों पक्षों की सहमति से सभी शर्तों सहित गोदनामा लिखाकर पुत्र को गोद ले लिया था और बच्चे का मां-बाप की तरह पालन-पोषण किया है। फिलहाल पुत्र की उम्र 8 वर्ष हो चुकी है और दोनों ही पक्षों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत एवं शिकायत नहीं है, लेकिन उक्त रिश्तेदार की देवरानी और उसका बेटा गोद लिए गए पुत्र को आए दिन घर में अकेला देखकर मारपीट करते हैं तथा जबरन कोसी नदी की ओर ले जाते हैं। आरोप है कि उसके पुत्र को मारने की फिराक में हैं। विरोध करने पर आरोपित पुत्र पर अपना हक जताते हुए गाली-गलौज करते हैं। 4 जुलाई को आरोपित उसके घर में घुस गए और पुत्र चमनलाल को अपना खून बताते हुए गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी तथा पुत्र को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
