मुरादाबाद। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में 2.62 करोड़ का गबन का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक साजिद अली ने फर्जी बैलेंस सीट पर बिजनेस लोन स्वीकृत कर दिए। शाखा के वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार ने तत्कालीन प्रबंधक साजिद अली समेत 24 लोगों पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज कराया है। मझोला के बुद्धि विहार निवासी एवं शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार के शिकायती पत्र पर आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ के डीजी के आदेश पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिसमें योगेश कुमार ने बताया कि शाखा में 5 नवंबर 2022 से 10 मई 2024 तक साजिद अली प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया है कि साजिद अली के कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। 24 लोगों के लोन की स्वीकृति दी गई। इन्हें 2.62 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। लोन स्वीकृति के लिए आवश्यक बिल और दस्तावेज प्राप्त नहीं किए गए। ऋण के बदले आवश्यक स्टॉक बीमा की कमी भी पाई गई, जिससे बैंक की सुरक्षा कमजोर हुई। फर्जी बैलेंस शीट के आधार पर ऋण स्वीकृत किए गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दो करोड़ से ज्यादा गबन होने के कारण इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा में जांच कराई जाएगी।
इनका लोन किया गया स्वीकृत : प्रबंधक साजिद अली के कार्यकाल में मो. शाहरून हारून, मो. फैज, मो. अनस, मो. इरफान, मो. शरीफ, मो. यामीन, नाजिम, मो. आबिद सुभान, शाहिदा बेगम, एमएस, एमए कंट्रक्सन एंड सप्लाई, परवीन जहां, मुजस्सिम अली, इरशाद, नौशाद हुसैन, आकाश दीप, निसार अली, एनएम फर्नीचर, अमान कंटसन, मो. साहिल, रमेश सिंह, मो. इमरान, राशिद हुसैन, मो. जर्रार को बिजनेस लोन की स्वीकृति दी गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
