काशीपुर। श्री गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के मौहल्ला रहमखानी में पुरानी सब्जी मंडी के निकट छंगामल चौक स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर में श्री सांई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत प्रात: 9 बजे विशेष पूजा आरंभ हुई, जबकि प्रातः 10 बजे यज्ञ एवं पूर्णाहुति के उपरांत प्रातः 11 बजे महाआरती की गई। दोपहर 12 बजे
भण्डारा आरंभ हुआ। आयोजन में सम्मिलित हुए भारी संख्या में श्रद्धालुजन ने श्री सांई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजय टंडन अध्यक्ष, अनुराग सारस्वत सचिव, रजत सिद्धू, बीके रस्तोगी, पवन यादव, सुमित टंडन, वंश टंडन, क्षितिज टंडन, रुद्राक्ष, हार्दिक, सर्वेश गुप्ता, मानव गुप्ता, राजीव अग्रवाल व प्राणनाथ अरोरा आदि मुख्यतः उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान पं. गोविंद राम जोशी द्वारा संपन्न कराए गए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
